Homeबिहारबेतियावाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने सुदूर क्षेत्रों में दूरसंचार नेटवर्क सुदृढ़ करने...

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने सुदूर क्षेत्रों में दूरसंचार नेटवर्क सुदृढ़ करने की उठायी मांग

-

Bettiah | रविश मिश्रा |

पर्यटन स्थलों पर डिजिटल पेमेंट और बुकिंग हेतु बेहतर नेटवर्क की आवश्यकता जतायी।

चंडी स्थान में नया टावर लगाने का सुझाव, कई सीमावर्ती गांवों को मिलेगा लाभ।

बगहा। दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को मोतिहारी स्थित दूरसंचार भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी चम्पारण के सांसद राधामोहन सिंह ने की। इसमें शामिल वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार की सराहना करते हुए गंडक पार के चारों प्रखंडों, दोन और गौनाहा क्षेत्र में नेटवर्क को और सुदृढ़ करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि वाल्मीकिनगर एक प्रमुख पर्यटक स्थल हैं, लेकिन नेटवर्क की कमी से पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल भुगतान में भारी परेशानी होती हैं। समिति के सदस्य राकेश सिंह ने पिपरासी और खरपोखरा सहित शहरी क्षेत्रों में भी सुधार की बात कही। उन्होंने चंडी स्थान में बीटीएस टावर लगाने का सुझाव दिया ताकि रतनमाला, मलपुरवा और चखनी जैसे गांवों को बेहतर नेटवर्क मिल सकें। बैठक में बबुआजी सिंह, मदन पटेल और अनिल कुमार सहित अन्य ने भी अपने सुझाव रखे। सांसद राधामोहन सिंह ने अधिकारियों को इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

Bettiah | Valmikinagar MP Sunil Kumar raised the demand for strengthening the telecommunication network in remote areas.

Related articles

Bihar

Latest posts