Motihari| शिवेश झा|
घटना के 26 दिन बाद भी अपहृता की बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।
पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोग रविवार को सुगौली गांधी आश्रम में धरना प्रदर्शन करेंगे।
थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित शेख साहिल और उसके परिजनों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सुगौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय के युवक द्वारा किशोरी के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समर्थन से रविवार को होने वाले प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के पूर्व पुलिस ने शनिवार को आरोपित के घर गाजे-बाजे के साथ इस्तेहार चिपकाया।घटना के 27 दिन बीत जाने के बाद भी अपहृता का सुराग न मिलने और शनिवार को न्यायालय से वारंट प्राप्त होने की सुस्त प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।आरोपित और उसका परिवार घटना के दिन से ही घर छोड़कर फरार है।
अपहृता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस को लगातार सूचना देने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।परिजनों के अनुसार, घटना के दूसरे दिन पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को थाना के समीप गांधी आश्रम में धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपितों शेख साहिल, शेख साहेब, मेहरुन्निशा और अकलीमा खातून के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इस्तेहार का विधिवत तमिला कर घर पर चस्पा कर दिया गया है।पुलिस वैज्ञानिक तरीके से बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।












