spot_img
Thursday, April 16, 2026
HomeBig Breakingआंध्र प्रदेश : लॉरी-टैंकर भिड़ंत में 8 की मौत, पीएम मोदी ने...

आंध्र प्रदेश : लॉरी-टैंकर भिड़ंत में 8 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

-

SHABD,Delhi, April 16, 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर लॉरी और टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए, सभी श्रद्धालु मंत्रालयम जा रहे थे। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे और घायलों के इलाज की घोषणा की है।

अप्रैल 16, नई दिल्ली: 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राघवेंद्र स्वामी मठ, मंत्रालयम जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक लॉरी की विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से सीधी टक्कर हो गई। 

इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय लॉरी में कुल 21 लोग सवार थे, जो सभी मंत्रालयम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

इस हादसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। 

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts