HomeUncategorizedकोटवा में स्कॉर्पियो से दस कार्टन शराब ज़ब्त, दो धंधेबाज हिरासत में

कोटवा में स्कॉर्पियो से दस कार्टन शराब ज़ब्त, दो धंधेबाज हिरासत में

Motihari| सविता लोकप्रिय।

कोटवा के भोपतपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नयका टोला में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप को ज़ब्त किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 10 कार्टन शराब जब्तकी, साथ ही मौके से दो कथित शराब कारोबारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गये आरोपितों की पहचान बझिया खुर्द निवासी चुटून भगत एवं राहुल कुमार के रूप में की गयी है। शराब ढोने के लिए प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। जब्त शराब की माप और उसकी बाजार कीमत का आकलन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नयका टोला क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप लायी गयी है और उसे अन्य स्थानों पर खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के सत्यापन के बाद भोपतपुर ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जहां स्कॉर्पियो में लदी शराब के साथ दोनों आरोपितों को पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार चुटून भगत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध भोपतपुर ओपी में तीन मामले पूर्व से दर्ज हैं। जिनमें पुलिस पर हमला, शराब कारोबार सहित कई गंभीर मामले शामिल हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले को संगठित नेटवर्क से जोड़कर भी जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है, जिसके आधार पर आगे छापेमारी की जाएगी।

Motihari | Ten cartons of liquor seized from a Scorpio in Kotwa, two smugglers detained.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular