HomeBIHARमोतिहारीमहागठबंधन का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त और शीर्ष नेतृत्व के पुतले फूंके,...

महागठबंधन का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त और शीर्ष नेतृत्व के पुतले फूंके, नए चुनावों की मांग

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। इंडिया गठबंधन के बैनर तले शहर के नरसिंह बाबा मठ से मीना बाजार चौक तक गुरुवार को महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला कर मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग पर भाजपा की कठपुतली बनकर लोकतंत्र व संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया तथा मीना बाजार चौक पर पुतला दहन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार और बंगाल में चुनावी साजिशों की सच्चाई सामने आ चुकी है। गठबंधन ने मांग की कि बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और बंगाल में दोबारा चुनाव कराए जाएं, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें और उन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हो। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में यह आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सीपीआई के जिला सचिव प्रभु देव यादव, सीपीएम के जिला सचिव सत्येंद्र मिश्रा, वीआईपी के जिलाध्यक्ष अशोक साहनी, राजद के प्रधान महासचिव सुरेश साहनी, संगठन जिला मधुबन के अध्यक्ष नूर आलम खान, महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार, देवा गुप्ता, अरुण यादव, संजय निराला, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रेम यादव, पवन यादव, लालबाबू खान, इनामुल हक, राजदेव यादव, जेपी यादव, अवधेश राय, नयन कुशवाहा, कृष्ण दास, असरार आलम, मनोज यादव, मुनीलाल यादव, अनिल यादव, फखरुद्दीन खान, अख्तर हुसैन, शबनम खातून और सीपीएम के रविंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular