spot_img
Tuesday, May 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरामाकांत हत्याकांड में पांच हजार का इनामी अभियुक्त राजू गिरफ्तार

रामाकांत हत्याकांड में पांच हजार का इनामी अभियुक्त राजू गिरफ्तार

-

मोतिहारी। निखिल विजय कुमार सिंह।

मधुबन पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया इनामी बदमाश

सुभाष, चंदन व रंजन पहले ही पहुँच चुके हैं जेल, आदर्श की गिरफ्तारी के लिए हो रही रेड

मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनसायर गांव निवासी रामाकांत साह हत्याकांड में एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजू कुमार उर्फ राजनंदन पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। नगर थाना की पुलिस ने मधुबन पुलिस के सहयोग से राजू उर्फ राजनंदन को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हो कि रामाकांत साह की पत्नी प्रतिमा देवी ने 10 अक्टूबर को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया था। इसमें नोनफरवा गांव निवासी राजू कुमार, चंदन कुमार, रंजन कुमार, रतनसायर गांव निवासी सुभाष कुमार एवं रूपौलिया गांव निवासी आदर्श कुमार शामिल था। मामले में सुभाष और चंदन व रंजन सलाखों के पीछे है। 10 अक्टूबर को सुभाष व चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि, पुलिस दबिश के बाद नवंबर माह में रंजन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। राजू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस नामजद अन्य अभियुक्त आदर्श की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताते चले कि सुभाष ने रामाकांत को बर्थडे पार्टी के नाम पर मोतिहारी ले गया। जहां शांतिपूरी मुहल्ला स्थित डेरा पर सभी आरोपितों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को बेलबनवा स्थित पुलिस क्लब के बगल में एक खंडहर में फेंक दिया था।

थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मधुबन थाना के सहयोग से राजू को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts