spot_img
Tuesday, May 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभाजपा संगठन जिला रक्सौल में नवनिर्वाचित विधायकों का भव्य अभिनंदन समारोह

भाजपा संगठन जिला रक्सौल में नवनिर्वाचित विधायकों का भव्य अभिनंदन समारोह

-

रक्सौल।अनिल कुमार।

भाजपा संगठन जिला रक्सौल कार्यालय में शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रक्सौल सांगठनिक जिले के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे। साथ ही एनडीए गठबंधन के विजयी प्रत्याशियों ने भी समारोह में सहभागिता की

बबलू गुप्ता — नवनिर्वाचित विधायक, सुगौली (लोजपा)

विशाल साह — नवनिर्वाचित विधायक, नरकटिया (जेडीयू)

प्रमोद कुमार सिन्हा — विधायक, रक्सौल (टेलीफोन के माध्यम से संबोधन)

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रक्सौल, सुगौली एवं नरकटिया से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और तालियों के साथ अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और विजय का माहौल बना रहा।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा यह जीत केवल उम्मीदवारों की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने घर-घर जाकर एनडीए की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाया।”

समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

फोटो -भाजपा संगठन जिला रक्सौल में नवनिर्वाचित विधायकों का भव्य अभिनंदन समारोह

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts