रक्सौल।अनिल कुमार।
मोतिहारी। रक्सौल पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा के साथ एक टाटा अल्ट्राज गाड़ी जब्त किया है।
जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक टीम का गठन की गयी। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीषा आनंद, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रवि कुमार, सुधीर कुमार, सिपाही स्वेता कुमारी, आरती कुमारी सहित अन्य शामिल थे।
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल से एक चार चक्का गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा आ रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नाकेबंदी कर दी गयी। इस दौरान जांच के क्रम में नेपाल की ओर से आ रही बीआर 06 ईबी 0331 गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन गाड़ी को भगाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। गाड़ी को सेवरिया में छोड़कर फरार हो गया।
गाड़ी मालिक व चालक की पहचान समस्तीपुर के मूसरी धरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर वार्ड नंबर 8 निवासी मुनीलाल महतो के पुत्र रूपन कुमार के रूप में की गयी है। वहीं एक गाड़ी पर सवार एक अन्य सहयोगी भी भागने में सफल रहा। गाड़ी जांच के क्रम में गाड़ी की डिकी में छुपा कर रखें 19 बंडल में 166 केजी गांजा मिला।
चालक अपनी गाड़ी को सेंनवरिया गांव के रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
Motihari |Raxaul | Tata Altroz seized with 166 kg of Ganja












