spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीआवारा घोड़े के हमले में नगर रक्सौल परिषदकर्मी गंभीर रूप से घायल;...

आवारा घोड़े के हमले में नगर रक्सौल परिषदकर्मी गंभीर रूप से घायल; पशु नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल

-

Motihari |रक्सौल|अनिल कुमार|

आवारा पशुओं के हमले में दिव्यांग कर्मी लहूलुहान-

रक्सौल। मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिला। स्टेशन रोड पर गंडक विभाग के कार्यालय के ठीक सामने एक आवारा घोड़े ने नगर परिषद के एक कर्मचारी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मी की पहचान शांति प्रकाश के रूप में हुई है, जो नगर परिषद के सामान्य प्रखंड विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत एक दिव्यांग हैं।

कार्यालय जाते समय हुआ हमला-

जानकारी के मुताबिक, शांति प्रकाश प्रतिदिन की तरह अपनी ट्राई-साइकिल से कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घूम रहे घोड़े ने उन पर झपट्टा मारा और उनके हाथ पर बुरी तरह काट लिया। हमले के बाद घायल शांति प्रकाश दर्द से कराहते हुए और खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह उन्हें घोड़े से छुड़ाया। घटना के तुरंत बाद, उन्हें स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में उनका उपचार किया जा रहा है।

इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश-

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बन गया है। लोगों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में आवारा पशुओं को पकड़ने और उन पर नियंत्रण रखने की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है, जिसके कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

आवारा पशुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग-

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से यह मांग की है कि सड़क पर खुलेआम घूम रहे आवारा गाय, कुत्ते, घोड़े और सांडों को तुरंत पकड़ा जाए ताकि इस तरह की खतरनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत प्रभाव से नियंत्रण के उपाय करने चाहिए।

Motihari | Raxaul| Municipal employee seriously injured in attack by stray horse; questions raised over animal control system.

Stray horse attack severely injures municipal worker; animal control management under scrutiny.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts