spot_img
Thursday, May 28, 2026
HomeBig Breakingरामनाथ गोयनका ने पत्रकारिता को दी नई ऊंचाई: पीएम मोदी

रामनाथ गोयनका ने पत्रकारिता को दी नई ऊंचाई: पीएम मोदी

-

SHABD,Delhi, November 17, 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में छठवें रामनाथ गोयनका व्याख्यान में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने रामनाथ गोयनका को भारत के विकास और राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि रामनाथ गोयनका ने लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए पत्रकारिता को नई ऊंचाई दी।

नवंबर 17, नई दिल्ली: 

Ramnath Goenka gave new heights to journalism: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में छठवें रामनाथ गोयनका व्याख्यान में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने रामनाथ गोयनका को भारत के विकास और राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि रामनाथ गोयनका ने लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए पत्रकारिता को नई ऊंचाई दी। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के भारत और वैश्विक चुनौतियों के बारे में कहा कि आकांक्षी भारत की विकास गति सही दिशा में है। इसी वजह से कोविड की चुनौती, बाधित सप्लाई चेन और वैश्विक संकटों के बीच भी भारत की ग्रोथ 7 फीसदी की है और भारत दुनिया के लिए ग्रोथ मॉडल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह से उठना भी ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि किस तरह से साल 1835 में मैकॉले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया। भारतीय ज्ञान-विज्ञान-कला-संस्कृति-शिल्प सबको एक कूड़ेदान में फेंक दिया. जिससे एक हीन भावना का संचार हुआ। दुर्भाग्य से ये आज़ादी के बाद भी ये जारी रहा। विदेशी तौर तरीक़ों को श्रेष्ठ माना गया, आयातिक सामान की गुणवत्ता को स्वदेशी से बेहतर माना गया। लेकिन अब वक़्त है कि इस मानसिकता से आज़ादी मिलनी ही चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार देश में हाई ग्रोथ रेट, सामाजिक न्याय सुनिश्चित कर रही है। देश के 100 पिछड़े ज़िलों को आकांक्षी बनाकर उन्हें विकास की राह पर लाया गया है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गयाहै। 94 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। लेकिन दुःख की बात है कि कांग्रेस ने देश में नक्सलवाद और अर्बन नक्सल को पालने पोसने का काम किया और अब तो वो देश के हित को तिलांजली दे चुकी है और वो देश के लिए ख़तरा है।

प्रधानमंत्री ने देश की सभी राज्य सरकारों को एक साथ मिलकर विकसित भारत और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लक्ष्य से ज्यादा लोगों के दिल जीतने का काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के पीछे जंगलराज को बड़ा कारण बताया।

New Delhi | Ramnath Goenka gave new heights to journalism: PM Modi, SHABD,Delhi, November 17, 

New Delhi Ramnath Goenka gave new heights journalism PM Modi

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts