spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारपटनापीठाधीश्वर श्यामानंद बने संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री

पीठाधीश्वर श्यामानंद बने संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 2 नवंबर ::

पीठाधीश्वर स्वामी श्यामा नंद महाराज को अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नरेंद्र मोदी विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे गिरि ने इन्हें महामंत्री बनाया है।

पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद महाराज बिहार के बेगूसराय स्थित सिमरिया धाम के सर्वमंगला आश्रम के संस्थापक संरक्षक स्वामी चिदात्मन जी महाराज उर्फ सिमरिया बाबा के परम शिष्य हैं।

गौरतलब है कि सनातन को समर्पित और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित स्वामी श्यामानंद जी कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रह्मगिरि ने 2027 तक संगठन का 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

मंच का मुख्य उद्देश्य भारतीय संसद को सन्त संसद बनाने की भी योजना है इसके लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विभिन्न राज्यों में तूफानी दौरा कर बड़े पैमाने पर साधु संतो,साधकों और बुद्धिजीवीयों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।

मंच के बिहार संगठन प्रभारी सह बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि जी महाराज उर्फ सूरजे ब्रह्म ने संगठन के उद्देश्यों को आमजनता तक पहुंचाने एवं बिहार में संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही भारतीय संसद को संत संसद में तब्दील करने के संकल्प के साथ बिगत दिनों अन्न का त्याग कर दिया है।


ज्ञात हो कि इस मंच की स्थापना संघ के समर्पित निष्ठावान स्वयंसेवकों/कार्यकर्ताओं ने 2004 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनाने के उद्देश्य से किया था।जो निरंतर अग्रसर है।

बिहार प्रेस मेंस यूनियन के अध्यक्ष अनमोल कुमार, भाजपा सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, महिला नेत्री रुनम कुमारी, पटना सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता भोला प्रसाद, अमर उजाला अखबार के बिहार स्टेट हेड कुमार निशांत, भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध समाज सेवी संजीव कुमार उर्फ जय हिंद, पटना सिविल डिफेंस के वरीय वार्डन अरुण कुमार इत्यादि ने स्वामी श्यामानंद जी महाराज को उसके लिए बधाई दी है और उम्मीद किया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
————

Patna | Peethadhishwar Shyamanand became the National General Secretary of Sant Bauddhik Manch.

Patna Peethadhishwar Shyamanand became National General Secretary Sant Bauddhik Manch.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts