HomeUncategorizedरक्सौल में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में एक युवक...

रक्सौल में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|


गुरुवार शाम गम्हरिया में हुई दर्दनाक दुर्घटना, ग्रामीणों ने पुलिस से की स्पीड कंट्रोल की मांग

रक्सौल-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर स्थित गम्हरिया के भारत पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ।

इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई, जिससे दोनों ओर के युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सत्यम यादव की मौके पर मौत, तीन युवक घायल-

जानकारी के अनुसार, टक्कर में रक्सौल प्रखंड के धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र सत्यम यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सत्यम के साथ बाइक पर दो युवक — शिवम कुमार और उज्ज्वल कुमार — सवार थे।

घायल शिवम ने बताया कि वे मोतिहारी स्थित अपने मामा के घर से भगवानपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दूसरी बाइक हरदिया पंचायत के नवका टोला निवासी युवक चला रहा था-

वहीं दूसरी बाइक रक्सौल प्रखंड के हरदिया पंचायत के नवका टोला वार्ड नंबर 5 निवासी मनीर अंसारी के पुत्र मनौअर अंसारी चला रहा था। बताया जाता है कि वे अपने घर से मनौअर सड़क की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को तत्काल स्थानीय एसआरपी अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए-

हादसे में घायल शिवम कुमार (पुत्र रणधीर यादव, निवासी बनकटवा), उज्ज्वल कुमार (पुत्र सुरेश यादव, निवासी भगवानपुर कौड़ीहार) और मनौअर अंसारी की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बतायी है।

वहीं, मृतक सत्यम यादव के शव को मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग-

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय लोगों ने बताया – हादसों का हॉटस्पॉट बना है यह मोड़-

स्थानीय लोगों का कहना है कि गम्हरिया का यह मोड़ अत्यधिक अंधा और संकरा है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


Motihari | Raxaul | Terrible road accident in Raxaul: One youth dead, three seriously injured in head-on collision

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular