spot_img
Monday, July 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल : शहर के बीचोंबीच पटाखों की अत्यधिक डंपिंग से बढ़ा खतरा,...

रक्सौल : शहर के बीचोंबीच पटाखों की अत्यधिक डंपिंग से बढ़ा खतरा, दीपावली पूर्व तेज हुआ खतरनाक कारोबार

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के बीचोंबीच हो रहा पटाखों का भंडारण, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा-

दीपावली नजदीक आते ही रक्सौल शहर में पटाखों का भंडारण तेजी से बढ़ गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह डंपिंग शहर के बीचोंबीच की जा रही है, जिससे कभी भी अगलगी जैसी बड़ी घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह अवैध गतिविधि है, जिस पर अब तक अनुमंडल प्रशासन की नज़र नहीं पड़ी है।

मुनाफे के लालच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

दीपावली के मौसम में मुनाफे के लालच में कई पटाखा कारोबारी सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर पटाखों का अवैध भंडारण कर रहे हैं। बारूद से सना यह कारोबार शहर की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
सूत्रों के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित पुराने पोखरा रोड पर बड़े पैमाने पर पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है। यह स्थिति तब है जब पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच लगातार जारी है।

शहर के कई इलाकों में बिना अनुमति दुकानें

जानकारी के मुताबिक, पटेल पथ रोड, बैंक रोड, पोस्ट रोड और मेन रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में बिना अनुमति पटाखा की दुकानें सज गयी हैं। रिहायशी इलाकों में इस तरह की गतिविधियाँ हादसों को आमंत्रण दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता जतायी कि प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अवैध कारोबारियों पर रोक नहीं लग रही है।

अग्निशमन विभाग ने शुरू की जांच, पुलिस के साथ निगरानी तेज

अग्निशमन पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया-

“शहर में सभी पटाखा विक्रेताओं की लाइसेंस और सुरक्षा जांच की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पुलिस के सहयोग से निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।”

स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई स्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अवैध दुकानों का संचालन चोरी-छिपे जारी है। लोगों ने मांग की कि प्रशासन तुरंत छापेमारी कर पटाखा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि दीपावली की खुशियाँ किसी हादसे में न बदल जाएँ।

फोटोपटाखों की अवैध डंपिंग का तेज होता कारोबार

Motihari Raxaul Increased danger from excessive dumping of firecrackers in the middle of the city; business intensifies before Diwali.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts