spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहाररोहतासरोहतास : सासाराम-आरा पथ पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो ने टेम्पों को पीछे...

रोहतास : सासाराम-आरा पथ पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो ने टेम्पों को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत

-

SHABD,सासाराम, October 7,

रोहतास में नोखा के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत, कई घायल। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को पकड़ा, शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

07 अक्टूबर, सासाराम  (रोहतास , बिहार) :

 रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर तराढ़ गांव मोड़ और गंगहर टोला के बीच एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में श्रीकांत प्रसाद (ग्राम करमैनी खुर्द, थाना बिक्रमगंज), आशीष केसरी (केसरवानी मोहल्ला, नोखा) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोखा पुलिस ने स्कॉर्पियो और ऑटो को जब्त कर लिया है और स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। दो शवों की पहचान कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि तीसरे शव की पहचान की जा रही है।

सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर के डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

वीडियो- 

घटना से जुड़ा विजुअल।

वीडियो- 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

वीडियो- 

सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर के डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह।

Caption :

रोहतास में नोखा के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत, कई घायल। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को पकड़ा, शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts