spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeराष्ट्रीय47th SSB महानिदेशक संजय सिंघल का रक्सौल दौरा, बोर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों...

47th SSB महानिदेशक संजय सिंघल का रक्सौल दौरा, बोर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|


कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया-

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल (भा.पु.से) ने शुक्रवार को 47वीं वाहिनी रक्सौल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी), मैत्री पुल एवं सीमा चौकी पंटोका का निरीक्षण किया।

इस दौरे पर सीमान्त मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से), 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सीमा चौकियों का निरीक्षण और दिशा-निर्देश-

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सीमा पर तैनात अधिकारियों व जवानों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने, नेपाल से आने-जाने वाले नागरिकों की कड़ी पहचान सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।


जवानों से संवाद और समस्याओं पर चर्चा-

महानिदेशक ने सीमा पर तैनात बलकार्मिकों से संवाद किया। उन्होंने उनकी ड्यूटी से जुड़े मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जवानों को पूरे मनोयोग और तत्परता से राष्ट्र सेवा में जुटे रहने की प्रेरणा दी।


गार्ड ऑफ ऑनर और पौधारोपण-

निरीक्षण के बाद संजय सिंघल का स्वागत वाहिनी मुख्यालय में किया गया। यहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मौके पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।


जवानों में उत्साह का संचार-

इस दौरे पर सीमान्त मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से), 47वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महानिदेशक के दौरे से सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ा और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।


Motihari | Raxaul | 47th SSB Director General Sanjay Singhal visits Raxaul, directs strict vigil on suspicious activities along the border

Sources

Motihari, Raxaul Indo- Nepal, 47th SSB Director General, Sanjay Singhal, visits Raxaul, directs strict vigil, on suspicious activities, along the border,

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts