spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमुजफ्फरपुरघर में घुसकर महिला को मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में...

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में चल रहा इलाज

-

SHABD,मुजफ्फरपुर, September 26,

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुस कर महिला को गोली मार दी। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल करवाया गया भर्ती ।

26  सितंबर , मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर , बिहार)

 मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुस कर महिला को गोली मार दी। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वही पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर निवासी अजय राय की पत्नी चांदनी देवी (27) अपने घर के बरामदा में बैठी हुई थी। उसी समय बाइक सवार दो अपराधी आये और चांदनी से पूछा कि यह किसका घर है। जवाब मिलने के बाद कमर से हथियार निकाला हत्या की नियत से उसपर फायरिंग कर दी।

गोली उनके गला के पास लग गयी। अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। चांदनी बेसुध होकर जमीन पर गिर गयीं। आनन फानन में उसे इलाज के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना के आलोक पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जिस दिशा में अपराधी भागे है, उधर भी छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

अजय सरैया में मोबाइल दुकान में काम करता है। उनको दो बेटा है। बड़ा बेटा 8 वर्ष का है। छोटा बेटा 6 वर्ष का है। चांदनी गृहणी है। 

घायल चांदनी ने बताया कि वो बरामदा में बैठी हुई थी। उसी वक्त दो अपराधी आया और उनको गोली मार दिया। दोनो काला रंग का कपड़ा पहना हुआ था। दोनो की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की थी। 

पति अजय राय ने बताया कि घटना के वक्त वो छत पर था। चांदनी नीचे बरामदा पर बैठी हुई थी। उसी वक्त दो अपराधी आया और गोली मार दिया। जबतक वो नीचे उतरा दोनो मौके से फरार हो गए थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि सरैया में एक महिला को गोली लगी है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। 

बाइट – घायल महिला

Caption :

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुस कर महिला को गोली मार दी। आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल करवाया गया भर्ती ।

Muzaffarpur woman shot inside home Saraiya PS being treated critical condition. SHABD,मुजफ्फरपुर, September 26,

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts