spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल को बड़ी सौगात: रेलवे फाटक संख्या 33-34 पर बनेगा फ्लाइ ओवरब्रिज,...

रक्सौल को बड़ी सौगात: रेलवे फाटक संख्या 33-34 पर बनेगा फ्लाइ ओवरब्रिज, केंद्र सरकार ने दी 100% राशि

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार|

ऐतिहासिक पहल से मिलेगा जाम से निजात
भारत-नेपाल सीमा पर बसे रक्सौल शहर को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने रेलवे फाटक संख्या 33 और 34 पर दो रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इन दोनों परियोजनाओं की पूरी लागत केंद्र सरकार उठाएगी। कुल ₹156.87 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

21 साल बाद साकार होगा सपना
साल 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इन ओवरब्रिजों का शिलान्यास किया था। लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक अड़चनों की वजह से निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब दो दशक बाद यह सपना पूरा होने जा रहा है। रेलवे फाटकों पर लगने वाला लंबा जाम स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और सीमा पार आवाजाही करने वालों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था।

सांसद और विधायक की मेहनत लाई रंग
भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस परियोजना को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि रक्सौल स्टेशन के दोनों ओर ओवरब्रिज की मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो गया है। उन्होंने इसे रक्सौल की जनता के लिए नवरात्र पर बड़ा उपहार बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मध्य रेलवे की 52 ओवरब्रिज मांगों में से 5 को स्वीकृति मिली है, जिनमें रक्सौल के दोनों ओवरब्रिज शामिल हैं। सांसाद डॉ जायसवाल ने यंग्य करते हुए कहा –

ईश्वर का शुक्र है कि रक्सौल में मेरे परिवार की कोई जमीन नहीं है, वरना जाने कितनी कहानियां गढ़ ली जातीं।

स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी इस निर्णय को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना रक्सौल को जाम से राहत दिलाने के साथ-साथ विकास की नयी राह भी खोलेगी।

रेल अधिकारियों ने पहले ही दिए थे संकेत/
जून 2025 में पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने रक्सौल दौरे के दौरान परियोजना की जल्द मंजूरी का संकेत दिया था। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली भेज दी गई थी, जिसके मंजूर होते ही अब काम को हरी झंडी मिल गई है।

विकास की नयी दिशा
अब रक्सौल-वीरगंज सड़क और रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच फाटक संख्या 33 तथा रक्सौल-नरकटियागंज-सुगौली रेलखंड के बीच फाटक संख्या 34 पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इनके पूरा होने से न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि सीमावर्ती इलाकों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नयी गति मिलेगी।

रक्सौल के लिए यह परियोजना एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

फोटो-वीडियो : रक्सौल का रेलवे ढाला जाम में फंसे लोग


Motihari | Raxaul Gets Major Boost: Railway Overbridges to be Built at Gate Numbers 33 and 34, 100% Funding Approved by Central Government

Motihari, Raxaul Railway Overbridges, Built at Gate Numbers 33 and 34, 100 Percent Funding Approved, by Central Government,

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts