spot_img
Sunday, July 12, 2026
HomeBig Breakingएसएसबी और मोतिहारी पुलिस ने पाँच विदेशी नागरिक पकड़े, फर्जी पासपोर्ट और...

एसएसबी और मोतिहारी पुलिस ने पाँच विदेशी नागरिक पकड़े, फर्जी पासपोर्ट और आधार जब्त

-

Motihari | घोड़ासहन, राजू प्रकाश।

पकड़े गये विदेशियों में 4 सूडानी व एक बोलेवियाई नागरिक-


संयुक्त छापेमारी में पकड़े गए संदिग्ध
एसएसबी और घोड़ासहन पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर पाँच विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान इनके पास से मिले पासपोर्ट और आधार कार्ड फर्जी पाए गए।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति स्कॉर्पियो और बाइक से अगरवा गाँव होते हुए घोड़ासहन बस स्टैंड पहुँचे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी और स्थानीय पुलिस की टीम गठित की गई और बस स्टैंड पर छापेमारी कर चार सूडानी नागरिकों को पकड़ा गया, जबकि उनका एक साथी को बाजार से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की पहचान
पकड़े गए आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • अब्दुल फितह (44 वर्ष), सूडान
  • रमा सिड्डकी (38 वर्ष), सूडान
  • अली अब्दुल गफ्फार (27 वर्ष), सूडान
  • अहमद दफआला (37 वर्ष), सूडान
  • मिगुअल सोलानो चावेज (32 वर्ष), बोलिविया

बरामद सामान
छापेमारी के दौरान इनके पास से कई सामान ज़ब्त किए गए जिनमें शामिल हैं:

  • स्मार्टफोन – 5
  • कीपैड फोन – 1
  • नेपाली सिम – 1
  • डायरी – 2
  • धार्मिक पुस्तकें – 2
  • कैसियो कलाई घड़ी – 1
  • भारतीय मुद्रा – ₹30,460
  • ब्राजीलियन करेंसी – 10 रियाल

अधिकारी और दल की भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर और एसएसबी 71वीं वाहिनी के कमांडेंट के निर्देशन में किया गया। टीम में असिस्टेंट कमांडेंट विजय कुमार, निरीक्षक नरेश लाम्बा, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अपर थानाध्यक्ष जयनारायण राम, पुअनि नवल किशोर पासवान, राजेंद्र पासवान सहित एसएसबी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

जांच जारी
सभी गिरफ्तार विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इनके भारत आने के मकसद और नेटवर्क की गहन जाँच की जाएगी।


Motihari | SSB and Ghorasahan Police nab five foreign nationals, fake passports and Aadhaar cards seized

Motihari SSB Ghorasahan Police nab, five foreign nationals, fake passports, Aadhaar cards seized,

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts