spot_img
Friday, June 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनेहरू युवा केंद्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति ने मनाया राष्ट्रीय...

नेहरू युवा केंद्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

-

मोतिहारी। वरुण कुमार की रिपोर्ट।

पूर्वी चंपारण के सोनवल स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस और फिट इंडिया स्वच्छता स्वतंत्रता दौड़ 5.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा समिति सोनवल, प्रखंड पहाड़पुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन गोविंदगंज के विधायक सुनील मणि तिवारी ने किया। दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री तिवारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई। वहीं, युवा समिति के अध्यक्ष वरुण पासवान ने कहा कि समिति युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करेगी। 

दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के समापन के तहत, नेहरू युवा केंद्र ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। 

इसके अलावा, यातायात पुलिस को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, और स्वयंसेवकों ने हॉस्पिटल वालंटियरिंग के जरिए मरीजों को शुभकामनाएं दीं।

फिट इंडिया दौड़ में सूरज कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान, छोटू कुमार ने द्वितीय स्थान, और ओमप्रकाश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विधायक श्री तिवारी ने शील्ड और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। युवा समिति के संयोजक रत्नेश्वर कुमार चौरसिया ने संगठनों के लिए प्रतिज्ञा और शपथ ग्रहण करवाया।

कार्यक्रम में युवा समिति के उपाध्यक्ष अफाक आलम, सचिव अमिरका कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष हरिओम पासवान, सहसचिव सूरज कुमार मिश्रा, स्कूल के शिक्षक और 150 से अधिक युवा उपस्थित रहे।

Nehru Yuva Kendra and Dr. Bhimrao Ambedkar Youth Committee celebrated National Unity Day. photo- DeshVani

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts