spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास में नाइजेरियाई नागरिक हिरासत में

भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास में नाइजेरियाई नागरिक हिरासत में

-

Motihari Border Updates |रक्सौल | संवाददाता : अनिल कुमार |


भारत-नेपाल सीमा रक्सौल में संदिग्ध घुसपैठ का प्रयास-

इमिग्रेशन विभाग की टीम ने रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एक नाइजेरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उचे जोसेफ ओकोए के रूप में हुई है, जो नाइजेरिया का निवासी है।


पहले भी भेजा जा चुका है भारत से बाहर-

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वर्ष 2024 में मेडिकल वीज़ा पर भारत आया था। वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी यह करीब 12 वर्षों तक अवैध रूप से भारत में रह रहा था
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय, मुंबई ने उसे 29 दिसंबर 2024 को लीव इंडिया नोटिस जारी कर देश से बाहर भेज दिया था


फर्जी दस्तावेजों के सहारे घुसपैठ-

गिरफ्तार युवक ने चालाकी से अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर कोटे डी आइवर गणराज्य से नया पासपोर्ट बनवाया। इस पासपोर्ट पर उसका नाम बालो एंटिनों दर्ज था।
वह नेपाल के रास्ते एक बार फिर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इमिग्रेशन जांच में उसकी सच्चाई सामने आ गयी।


थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया-

घटना की जानकारी के बाद आरोपी को हरैया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहाँ उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस पूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


फ़ोटो: हिरासत में लिया गया नाइजेरियाई नागरिक


Motihari | Raxaul | Nigerian Citizen Detained for Suspected Infiltration Attempt at India-Nepal Border

Motihari Raxaul Nigerian Citizen Detained Infiltration Attempt India-Nepal Border

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts