रक्सौल। अनिल कुमार। 01 नवंबर 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.), रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय में सतर्कता शपथ का आयोजन किया गया, जिसके तहत संजय पाण्डेय, कमांडेंट, 47 वाहिनी एस.एस.बी., रक्सौल ने उपस्थित अधिकारीगण सहित समस्त बलकार्मिकों को सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार का विरोध, ईमानदारी तथा नैतिक आचरण को बढ़ावा देने हेतु सतर्कता शपथ दिलाई l
इसके अतिरिक्त 47वीं वाहिनी के समस्त बाह्य सीमा चौकियों में तैनात बलकार्मिकों ने भी कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) का संकल्प लिया।
फोटो -47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया सतर्कता शपथ का आयोजन



