HomeBreakingअभिनय के लिए 2024 का नटराज कला सम्मान प्रसाद रत्नेश्वर को मिला

अभिनय के लिए 2024 का नटराज कला सम्मान प्रसाद रत्नेश्वर को मिला

-

मोतिहारी। अपने योगदान से मोतिहारी रंगमंच को राष्ट्रीय मानचित्र पर आलोकित करने वाले प्रसाद रत्नेश्वर को  नाट्य- संवर्ग में अभिनय के लिए 2024 का नटराज कला सम्मान मिला है।

  संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद् (आईसीसीआर) एवम् कला, संस्कृति एवम् युवा विभाग,बिहार सरकार के सहयोग से नटराज कला मंदिर,पटना के द्वारा प्रेमचंद रंगशाला में 23 से 25 मई तक आयोजित 14 वां नटराज उत्सव में प्रसाद रत्नेश्वर को उनके विलक्षण एवम् विपुल योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेशवर। फ़ाइल फोटो-
देश वाणी।

सम्मान – स्वरूप नटराज का  आकर्षक प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति सम्मान – पत्र, अंगवस्त्रम तथा सम्मानजनक नकद राशि भेंट की गई। संस्थाध्यक्ष कुमार अनुपम, सचिव अंजुला कुमारी एवम् कोषाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कला संवर्धक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय से अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि प्रसाद रत्नेश्वर ने अपने 40 वर्षों के रंगकार्य से बिहार एवम् चंपारण के सांस्कृतिक तथा सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है।

Related articles

Bihar

Latest posts