spot_img
Sunday, May 31, 2026
Homeबिहारबेतियापुराने ट्रैफिक चालान पर 50% की भारी छूट, 9 मई को लोक...

पुराने ट्रैफिक चालान पर 50% की भारी छूट, 9 मई को लोक अदालत में होगा निपटारा

-

Bettiah| अवधेश शर्मा|

90 दिनों से अधिक पुराने और 31 मार्च 2026 तक अनपेड चालानों के लिए प्रभावी है योजना।

9 मई को बेतिया के विपिन हाइ स्कूल और बगहा अनुमंडल कार्यालय में लगेगा विशेष शिविर।

बेतिया। यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण भारी जुर्माने का सामना कर रहे वाहन स्वामियों के लिए बिहार सरकार एक सुनहरा अवसर लेकर आयी है। परिवहन विभाग द्वारा स्वीकृत “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026” के तहत आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित चालानों का निपटारा विशेष रियायती दरों पर किया जाएगा।

योजना के अनुसार, वैसे ई-चालान जो 90 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं और जिनका भुगतान 31 मार्च 2026 तक नहीं किया गया है, उन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह लाभ उन मामलों पर भी लागू होगा जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित हैं या अभी तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती रितु रानी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अदालतों में मुकदमों के बोझ को कम करना और जनता को राहत प्रदान करना है।

आगामी 9 मई को पश्चिम चंपारण जिले के वाहन स्वामी बेतिया स्थित विपिन हाइ स्कूल परिसर और बगहा के अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित महा-निपटान शिविर में जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह विशेष छूट केवल चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ही प्रभावी होगी। प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि वे इस ‘गोल्डन स्कीम’ का लाभ उठाएं और अपने पुराने चालानों का निपटान कराएं।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts