HomeBIHARतुरकौलिया : पांच माह पहले हुई थी उमेश की शादी, हादसे में...

तुरकौलिया : पांच माह पहले हुई थी उमेश की शादी, हादसे में उजड़ा सुहाग; उमेश की मौत से मठवा गांव में दूसरे दिन भी छाया रहा मातम

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
शहर से सटे रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह बस की ठोकर से हुई उमेश कुमार की मौत के बाद उनके गाँव तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मठवा मे दूसरे दिन भी मातमी पसारा हुआ है। सब लोग उमेश की नवेली दुल्हन को एक झटके मे विधवा बनी पूजा को देख अपने आंसू को नही रोक पा रहे है। पांच माह पहले ही उमेश की शादी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवा गांव निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। हादसे ने महज पांच महीने में ही पूजा का सुहाग उजाड़ दिया। पूजा कल से ही बदहवास है। उसका इलाज चल रहा है। कल से उसने पानी तक नहीं पी है। उसके आंसू रोकने का नाम नहीं ले रहा है। जो उसे ढाढ़स बांधने जा रहे है वह भी उसकी स्थिति देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे है। उमेश की शादी बड़ी धूमधाम से उसके पिता नथुनी साह और बड़े भाई डॉ. गणेश साह ने कराई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शनिवार सुबह हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।
इधर, उमेश की मां ललिता देवी और भाभी के रुदन-क्रंदन से घर का माहौल गमगीन है। परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। गांव में हर तरफ एक ही चर्चा है कि महज पांच माह पहले जिस घर में नई बहू के आने से खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि अब पूजा की पूरी जिंदगी किसके सहारे कटेगी।
मृतक के पड़ोसी व वार्ड सदस्य चंदन सिंह कुशवाहा ने बताया कि उमेश बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था। वह गांव में सभी से हंसकर बात करता था और लोगों के सुख-दुख में शामिल रहता था।
मालूम हो कि शनिवार सुबह उमेश बाइक से पकड़ीदयाल के सिरहा गांव गोभी का बिचड़ा लाने जा रहा था। इसी दौरान रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप मां भवानी बस ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular