देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा के द्वारा तुरकौलिया मे साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कृष्णनंदन पासवान ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल आने पर सावधानी बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। विकास के साथ तकनीक का उपयोग भी बढ़ रहा है, इसलिए डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जागरूकता जरूरी है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बदौलत बनी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, जिला मंत्री संजय साह, प्रभारी राजकिशोर सिंह कुशवाहा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, राकेश सिंह कुशवाहा, मुकेश दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



