HomeBreakingहर घर तिरंगा अभियान बना जन-जन की भावना, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत बाइक...

हर घर तिरंगा अभियान बना जन-जन की भावना, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत बाइक रैली में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधा मोहन सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हर घर तिरंगा 2026, तिरंगा बाइक रैली में भाग लिया। राष्ट्रभक्ति के अपार उत्साह और तिरंगे की शान से सराबोर इस भव्य बाइक रैली में देश के कई सांसदों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्हें गर्व और गौरव की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन की भावना बन चुका है। यह अभियान हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए और देश की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करना चाहिए। जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज सहजाद ने दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular