देशवाणी/पवन कुमार
नरकटियागंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम अंतर्गत विरोध-प्रदर्शन किया। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के विरुद्ध नाराबाजी कर प्रदर्शन किया
इस क्रम में के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष गुलाम कादिर ने की। राजद नेता नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आवश्यक है और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। राजद और कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।



