HomeBIHARमोतिहारीनाबालिग लड़की को लेकर जा रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया...

नाबालिग लड़की को लेकर जा रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद

पीपराकोठी ओवरब्रिज के पास बस से उतारकर पुलिस ने किशोरी को कराया मुक्त, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी

फोटो : पुलिस गिरफ्त में गिरफ्तार दोनों आरोपी

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार दोनों युवक किशोरी को बस से लेकर कहीं जा रहे थे. मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष को दिए आवेदन के अनुसार, थाने के सिपाही पप्पू यादव व सिपाही सोहन कुमार पासवान संध्या गश्ती एवं विशेष छापेमारी के लिए निकले थे. करीब 17:30 बजे पीपराकोठी चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक लड़की को तेज गति से दौड़ते हुए पुलिस वाहन के पास आते देखा. उसने पुलिस को बताया कि वह मोतिहारी जिले की रहने वाली है और उसके साथ दो व्यक्ति जबरन बस में बैठाकर ले जा रहे थे. किशोरी की सूचना पर पुलिस ने पीपराकोठी ओवरब्रिज के नीचे बस को रोककर जांच की. पुलिस को देखते ही दोनों युवक बस से उतरने लगे, जबकि किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सेहरामू थाना क्षेत्र निवासी राम किशोर कश्यप (30) और प्रेम सागर कश्यप (35) के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने किशोरी को लेकर जाने के संबंध में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, जिसमें मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने बरामद किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुष्टि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular