HomeBIHARमोतिहारीहनुमान मंदिर के पास नशीली दवा बिक्री की सूचना पर पुलिस की...

हनुमान मंदिर के पास नशीली दवा बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश

*महावीर ड्रग एजेंसी से 210 पीस नशीला कफ सिरप बरामद, एक युवक गिरफ्तार

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक रोड स्थित एक दवा एजेंसी में छापेमारी कर कुल 210 पीस कफ सिरप बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के ब्लॉक रोड, वार्ड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर के समीप नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को वहां से ऑनरेक्स कफ सिरप कुल 210 पीस नशीला कफ सिरप बरामद हुआ। बरामद दवाओं को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई के दौरान मौके से वार्ड नंबर 20 निवासी कौशल किशोर गुप्ता के पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद दवाओं के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से मंगाया गया था और इसे कहां-कहां खपाने की तैयारी थी। मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाओं की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

फोटो -हनुमान मंदिर के पास नशीली दवा बिक्री की सूचना पर पुलिस की दबिश

*महावीर ड्रग एजेंसी से 210 पीस नशीला कफ सिरप बरामद, एक युवक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular