HomeBIHARमोतिहारीइंडिया गठबंधन के आह्वान पर देशव्यापी विरोध कार्यक्रमों के तहत रामगढ़वा में...

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर देशव्यापी विरोध कार्यक्रमों के तहत रामगढ़वा में प्रदर्शन किया गया

आवान मेराज/देशवाणी रामगढ़वा: इंडिया गठबंधन के आह्वान पर देशव्यापी विरोध कार्यक्रमों के तहत रामगढ़वा में भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्षी दलों ने जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन सुगौली के पूर्व विधायक शशिभूषण सिंह, माकपा नेता व सुगौली के पूर्व प्रत्याशी राधामोहन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे, मिथलेश पासवान, जयकिशोर यादव, मुकेश यादव, राजद नेता बलिराम यादव, सुरेंद्र पटेल और प्रदेश कांग्रेस नेता धीरज सिंह के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सिंह ने कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी और मतदाता सूची पुनरीक्षण की इस प्रक्रिया को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर राजद समर्थित वोटरों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं, जिसे इंडिया गठबंधन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के अंत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव है।

इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में कुणाल सिंह, सुरेंद्र यादव, बबलू यादव, राजेश यादव, पूर्व मुखिया सैफुल्लाह, प्रेम यादवअशोक यादव और इकबाली राम सहित सैकड़ों की संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular