HomeBIHARबेतियाटीपी वर्मा कॉलेज में शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को...

टीपी वर्मा कॉलेज में शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन,

एक सप्ताह में सुधार न होने पर तालाबंदी व उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने टीपी वर्मा महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं, वित्तीय अनियमिताओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर प्राचार्य को 7 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो परिषद पूरे परिसर में तालाबंदी कर चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कॉलेज अध्यक्ष तृप्ती वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। परिसर में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और वित्तीय आवंटन में भारी अनियमितता हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। साथ ही आरोप लगाया कि कई कर्मचारी घर बैठे वेतन उठा रहे हैं, जिन पर अविलंब प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर नगर मंत्री कुमार मंगलम, सह मंत्री आदित्य मिश्रा, कॉलेज उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, नीरज गुप्ता, मेराज आलम, अंकित वर्मा और आदित्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular