HomeBIHARबेतियापीएम सूर्यघर योजना को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक, बीडीओ व बिजली...

पीएम सूर्यघर योजना को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक, बीडीओ व बिजली अधिकारियों ने दी खर्च और लाभ व अनुदान की जानकारी

सोलर पैनल पर केंद्र व राज्य सरकार दे रही भारी अनुदान, 1 केवी पर मिलेगा 40 हजार तक का लाभ

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीडीओ सूरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों ने योजना की बारीकियों और मिलने वाले अनुदान की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में मौजूद बिजली विभाग के एसडीओ सूचित कुमार, जेई राहुल कुमार एवं जेई पंकज कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और 24 घंटे निर्बाध स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मोटा अनुदान (सब्सिडी) दे रही हैं, साथ ही बैंकों से लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। विधुत एसडीओ ने बताया कि योजना के तहत1 केवी सिस्टम की कुल लागत 60,000 से 70,000 है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 30,000 तथा राज्य सरकार 10,000 (कुल 40,000) का अनुदान दे रही है। इससे प्रतिदिन लगभग 4 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इसी तरह 2 केवी के सिस्टम कुल लागत 1.20 लाख से 1.40 लाख। इसमें दोनों सरकारों की ओर से कुल 80,000 का अनुदान मिलेगा। इससे रोजाना 8 यूनिट बिजली पैदा होगी।3 केवी सिस्टम में कुल लागत 1.90 लाख से 2.10 लाख। इस पर कुल 98,000 का अनुदान निर्धारित है, जिससे प्रतिदिन 12 से 13 यूनिट बिजली बनेगी। 3 केवी से अधिक 3 केवी से ऊपर की सभी प्रणालियों जैसे 5 केवी, जिससे रोजाना 20 यूनिट उत्पादन होता है) पर अधिकतम 98,000 का ही अनुदान मिलेगा। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि आमजनों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक लाभुक योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular