पवन कुमार /देशवाणी
नरकटियागंज : सशस्त्र सीमा बल 44 वाहिनी नरकटियागंज के ‘डी’-समवाय भिखनाठोरी के कार्यक्षेत्र में परसौनी गांव के पास कार्रवाई किया। सशस्त्र सीमा बल गुप्त सूचना पर दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को 11:49 बजे रात्री अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या- 433 से लगभग 05 किलोमीटर भीतर भारत में कार्रवाई की गई । एसएसबी के नाका के क्रम में सहायक उप निरीक्षक/सामान्य-समरजीत दास टीम के साथ व् बिहार पुलिस की टीम संयुक्त नाका के क्रम में एक ट्रैक्टर की ट्राली दिखा, जिसकी जाँच के क्रम में भारी मात्रा में सामान (कपड़ा का 58 बंडल) लदा पाया। उसके साथ एक बाइक भी बरामद की गई। बरामद समान को भारत से नेपाल में बेचने के लिए ले जाने के क्रम में जप्त किया गया। तस्करी का सामान विक्री कर तस्कर अत्यधिक आय के चक्कर में एसएसबी के हत्थे चढ़ गए। एसएसबी के बरामद सामान में ट्राली एवं बाइक को सभी सामग्री के साथ कस्टम बेतिया को सौंप दिया गया है। एसएसबी की कार्रवाई पर क्षेत्रीय जनता का कहना हैं कि सीमा पर तस्करी पर अंकुश लगा हैं एवं तस्करी मे लिप्त लोग परेशान हैं।



