Monday, February 16, 2026
spot_img
spot_img

टॉप न्यूज़

जरूर पढ़ें

सीवान के भैसारवाल “वृहद बालिका आश्रय गृह” से 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागीं तेरह लड़कियॉं

सीवान।

सीवान जिले के भैसारवाल स्थित “वृहद आश्रय गृह” ( बालिका) से 13 लड़कियां फरार हो गयी हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात इन लड़कियों ने करीब 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर आश्रय गृह से भागने में सफल रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही SDM और DM मौके पर पहुंचे। वार्डन रिंकू झा ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी है।

वार्डन ने दर्ज कराया मामला, प्रशासन कर रहा जांच-

बालिका गृह की वार्डन रिंकू झा ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

एक बरामद, बाकी लड़कियों का पता लगाने में जुटा प्रशासन-

सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार लड़कियों में से एक को बरामद कर लिया गया है। वहीं, आठ लड़कियां अपने परिवार के संपर्क में हैं और चार अन्य लड़कियों की पहचानवालों से बातचीत हो रही है।

तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, होगी कार्रवाई-

प्रारंभिक जांच में आश्रय गृह के तीन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वायरल खबरें