HomeBIHARप्रो. अरुण कुमार भगत बने मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष

प्रो. अरुण कुमार भगत बने मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष

मोतिहारी। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. अरुण कुमार भगत ने डॉ. अंजनी कुमार झा से पदभार ग्रहण किया।

 प्रो. भगत के विभागाध्यक्ष के कार्यकाल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी। प्रो. अरुण कुमार भगत इस विभाग के संस्थापक विभागाध्यक्ष भी रहे हैं, साथ ही सीएसआईसीटी स्कूल के अधिष्ठाता भी रहे हैं। प्रो. अरुण कुमार भगत 06 वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग में अपनी सेवा प्रदान कर पुनःश्च विभाग में आए हैं। उनकी 55 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है। साथ ही दर्जनों शोध आलेख प्रकाशित है। 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया है। प्रो. भगत ने भारत सरकार के शिक्षा से संबंधित अनेक समितियों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। प्रो. भगत ने विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए मॉरीशस और फिजी समेत कई अन्य देशों को यात्रा की है। प्रो. भगत कई विश्वविद्यालयों के विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के भी सदस्य रहे हैं। उनके आने से शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है।

उनके पद भार ग्रहण करते समय विभागीय शिक्षक डॉ. साकेत रमन, डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव एवं शोधार्थी उपस्थित थे। प्रो. भगत को विभागीय शिक्षकों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं की है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular