spot_img
Monday, January 5, 2026
HomeBreakingबिहार में इस साल पुलिस, स्वास्थ्य व जल संसाधन विभागों में लगभग...

बिहार में इस साल पुलिस, स्वास्थ्य व जल संसाधन विभागों में लगभग 65 हजार पदों पर स्थायी नियुक्ति

-

सबसे अधिक पुलिस में 20 हजार पद, जिसमें महिलाओं के लिए 6 हज़ार से अधिक सीटें आरक्षित।

पटना: इस वर्ष बिहार में विभिन्न विभागों में लगभग 65,000 पदों पर स्थायी नियुक्ति होगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जिसमें सबसे अधिक 20,000 सिपाहियों के पद शामिल हैं। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है। पर्षद के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने बताया है कि इनमें 6,117 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

स्वास्थ्य विभाग में भी जल्द बहाली

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट, एक्स-रे और ईसीजी तकनीशियन समेत 11,925 पदों पर जल्द बहाली होगी। उन्होंने विधान परिषद में बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को पत्र भेजा गया है।

जल संसाधन विभाग में भी होगी बहाली

इस बीच, बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 2,474 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। वहीं, जल संसाधन विभाग में भी इस वर्ष 2,231 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। विभागीय मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) और अन्य भर्ती आयोगों की ओर से विभिन्न विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

Nearly 65,000 Permanent Appointments in Police, Health, and Water Resources Departments in Bihar This Year 2025

Police Department to Have the Highest Recruitment with 20,000 Posts, 6,117 seats Reserved for Women

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल रेलवे परिसर में ठंड से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
02:46
Video thumbnail
रक्सौल | रेलवे परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
00:47
Video thumbnail
शगुन साड़ी शोरूम’ बना रक्सौल की पहली पसंद 30 December 2025
01:22
Video thumbnail
रक्सौल | बेहतर परिधानों की तलाश में ‘शगुन साड़ी शोरूम’ बना लोगों की पहली पसंद30 December 2025
01:32
Video thumbnail
83 किलोग्राम गांजा के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक युवक हिरासत में, 28December 2025
00:57
Video thumbnail
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मिलावटी तेल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार 27 December
02:04
Video thumbnail
25December 2025
01:09
Video thumbnail
ISRO launches BlueBird Block-2 satellite on LVM3-M6, PBSHABD, 24 December
00:26
Video thumbnail
‘संस्कृति के सोपान’ के लिए प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को मिला ‘सत्याग्रह सम्मान–2025’, 21 December 2025
01:47
Video thumbnail
सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज एनकाउंटर में ढेरPBSHABD, 21 December 2025
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts