spot_img
Wednesday, March 12, 2025
spot_img
Homeबिहारपटनाराजस्व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध ! फतुहा के अलावलपुर गांव में एक...

राजस्व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध ! फतुहा के अलावलपुर गांव में एक ही प्लॉट तीन व्यक्तियों के नाम पर दाखिल-खारिज

-

भूमि विवाद में जांच की मांग

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 02 मार्च, 2025

पटना में फतुहा अंचल के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव में एक ही जमीन का तीन अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर दाखिल-खारिज कर राजस्व रसीद काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2022 के तत्कालीन अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मियों ने मोटी रिश्वत लेकर 5.5 डिसमिल की भूमि को 17.41 डिसमिल दिखाकर हेरफेर किया, जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ।

मामले से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, खाता संख्या-390, खेसरा संख्या-1204 की 5.5 डिसमिल भूमि ठाकुर अरुण कुमार सिंह के नाम पर पंजीकृत है और इसका भूमि दखल कब्जा (LPC) प्रमाण पत्र भी उनके नाम पर ही जारी हुआ था। लेकिन 2022 में विजय चन्द्र सिंह और अनुज कुमार सिंह ने उक्त भूमि का दाखिल-खारिज अपने नाम करवा लिया और राजस्व रसीद कटवा ली।

जब ठाकुर अरुण कुमार सिंह को इस हेरफेर की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्कालीन अंचलाधिकारी को 17 फरवरी 2022 को लिखित शिकायत दी, लेकिन तीन वर्षों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन को कुछ लोगों द्वारा बेचने की तैयारी की जा रही है।

ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने वर्तमान अंचलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाई जाए और अवैध दाखिल-खारिज को रद्द कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts