SHABD,Delhi, March 16,
Synopsis : ओडिशा में कल मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान में दो लोगों की मौत हो गयी और कई गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये।
SHABD,Delhi, March 16,
मार्च 16, नई दिल्ली:
ओडिशा में कल मयूरभंज जिले में आए भीषण तूफान में दो लोगों की मौत हो गयी और कई गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गये। जिले के बारह गांवों में कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये। करंजिया ब्लॉक के किया और कंकड़ा गांव पर सबसे अधिक असर हुआ। तूफान इतना तेज था कि एक ऑटो रिक्शा और स्कूटर उड़कर पास के जलाशय में जा गिरे।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने आज मयूरभंज जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, बालासोर और भद्रक जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।












