HomeBIHARबेतियाएमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज की बैठक, अफाक अहमद के समर्थन...

एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज की बैठक, अफाक अहमद के समर्थन में रणनीति पर मंथन।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को राम-जानकी मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पार्टी प्रत्याशी अफाक अहमद के समर्थन में चुनावी तैयारियों और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजीव पांडेय उर्फ राजू पांडेय ने की। इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रत्याशी अफाक अहमद के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने और चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधियों को लेकर सक्रिय रहने और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में निर्धारित रणनीति के तहत कार्य करने की बात कही गई। साथ ही चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर अफसर रही, मो. अफरोज, चंदन शुक्ला, शशि सुमन, अरविंद तिवारी, रवि प्रकाश, मुकेश राय, अभिषेक सिंह सहित चुनाव प्रबंधन समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular