HomeBIHARबेतियाकिसान परिवार के बेटे ने सेमीकंडक्टर शोध में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

किसान परिवार के बेटे ने सेमीकंडक्टर शोध में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। प्रखंड के डुमरा गांव निवासी डॉ. नितीश कुमार ने सेमीकंडक्टर शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। किसान परिवार में जन्मे नितीश ने सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा हासिल कर शोध की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शोध कार्य शुरू किया। अब तक वे 45 से अधिक शोध पत्रों के लेखन या सह-लेखन से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2021 में उनका चयन आईआईटी दिल्ली में पीएचडी शोधार्थी के रूप में हुआ।

वर्ष 2023 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिसर्च स्टूडेंट फेलोशिप मिली। इसके तहत मैक्वेरी यूनिवर्सिटी, सिडनी में शोध किया। बेल्जियम के imec और KU Leuven में भी विजिटिंग रिसर्चर के रूप में काम किया। जनवरी 2025 में उन्होंने फ्रांस की यूनिवर्सिटी ग्रेनोबल आल्प्स में पोस्टडॉक्टरल शोध किया।

वर्तमान में वे हैदराबाद स्थित माइक्रोन टेक्नोलॉजी में सीनियर रिसर्च इंजीनियर हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular