HomeUncategorizedभैंस नहलाने को लेकर सुबह हुआ विवाद शाम में बना खूनी संघर्ष,...

भैंस नहलाने को लेकर सुबह हुआ विवाद शाम में बना खूनी संघर्ष, दो की मौत; एक घायल, तीन गिरफ्तार

देश वाणी।

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना क्षेत्र स्थित जिहुली गांव में बुधवार की सुबह भैस नहलाने के दौरान गिरे पानी को लेकर उत्पन्न विवाद ने रात होते-होते खूनी रुप ले लिया।दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प के दौरान दो लोगों को चाकू लग गया।चाकू लगने से जख्मी एक महिला समेत दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।वहीं एक जख्मी का इलाज पताही सीएचसी में चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पकड़ीदयाल डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने रात में हीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मृतकों की पहचान जमील अख्तर और मदीना खातून के रुप में हुई है।वहीं मोहसीन अख्तर का इलाज चल रहा है।

मृतक के जमी अख्तर के छोटे भाई की पत्नी नगमा खातून ने बताया कि हम लोगों के पास जमीन नहीं है।गांव के हीं डाकबाबू के जमीन में बसे हुए है।सुबह में मेरे भसुर मोहसीन अख्तर सड़क पर भैंस को नहला रहे थे।जिसका पानी अनिल सिंह के घर के तरफ़ जा रहा था।इसी को लेकर अनिल सिंह गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद हाथापाई भी हुआ।लेकिन स्थानीय लोगों ने झगड़ा छुड़ा दिया।फिर पुलिस आई और पाइप लगाने की बात पुलिस ने कही।ताकि विवाद खत्म हो जाए।लेकिन शाम में जब हम घास ले कर आए।तो बहुत लोगों के साथ अनिल सिंह मेरे घर के पास खड़े थे।उसके बाद अनिल सिंह ने मेरे देवर जमील अख्तर,भैंसुर मोहसीन अख्तर और और जेठानी मदीना खातून को चाकू मार कर जख्मी कर दिया।जिन्हे इलाज के लिए पताही अस्पताल लाया गया।जहां देवर जमील अख्तर और जेठानी मदीना खातून की मौत हो गई।जबकि भैंसुर मोहसीन अख़्तर का इलाज पताही सीएचसी में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पकड़ीदयाल के प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे।साथ हीं कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे।पुलिस ने रात में हीं आरोपी संजय सिंह,नाग नारायण सिंह और लक्ष्मी नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular