spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारी'आपकी पूंजी आपका अधिकार' अभियान: निष्क्रिय खातों की रकम वापस दिलाने के...

‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान: निष्क्रिय खातों की रकम वापस दिलाने के लिए शिविर 28 को

-

Motihari |PRD, East Champaran|

जिले के 3.49 लाख खाताधारकों को मिलेंगे 96.86 करोड़ रुपये-

पूर्वी चम्पारण। वित्त मंत्रालय और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के संयुक्त तत्वावधान में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” नामक राष्ट्रीय अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 28 नवंबर 2025 को समाहरणालय पूर्वी चम्पारण परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न बैंकों में निष्क्रिय पड़े 3,49,049 खातों में जमा 96.86 करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियों को उनके असली हकदारों तक पहुँचाना है। यह राशि बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थाओं में बिना दावे के जमा पड़ी है।

मेहनत की कमाई निष्क्रिय न रहे, सही हकदार तक पहुँचे-

शिविर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकों की मेहनत की कमाई निष्क्रिय न रहे और सही हकदारों तक समय पर पहुँचे। जानकारी दी गई कि यदि किसी बैंक खाते में 10 वर्षों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और न ही कोई दावा किया गया है, तो यह राशि भारतीय रिज़र्व बैंक को हस्तांतरित हो जाती है। इसी तरह शेयर और म्यूच्यूअल फंड की राशि एसबीआई और आईईपीएफ (IEPF) को ट्रांसफर हो जाती है।

क्या है ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान?

यह राष्ट्रीय पहल वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा प्रमुख नियामक संस्थाओं, जैसे आरबीआई, एसबीआई, और आईआरडीएआई के समन्वय में शुरू की गई है। इसका मुख्य लक्ष्य बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके वैध धारकों को शीघ्र लौटाना है। साथ ही, यह अभियान लोगों में निष्क्रिय धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पारदर्शी और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना, केवाईसी (KYC) को अद्यतन करना, खाता सक्रिय रखना और उचित नामांकन जैसी अच्छी वित्तीय आदतों को बढ़ावा देना भी चाहता है।

दावा प्रक्रिया हुई आसान-

एल.डी.एम. (Leading District Manager) राजेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में सभी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के अधिकारी नागरिकों को उनकी वित्तीय संस्थानों में जमा राशि, बीमा पॉलिसी, लाभांश, शेयर और म्यूच्यूअल फंड का पता लगाने और उन पर आसानी से दावा करने में मदद करेंगे। इसके लिए दावा करने की प्रक्रिया को काफी सहज और सरल बनाया गया है।

Motihari | ‘Aapki Poonji Aapka Adhikar’ (Your Capital, Your Right) Campaign: Camp in East Champaran to refund money from inactive accounts.

Motihari Your Capital, Your Right Campaign: Camp in East Champaran to refund money from inactive accounts.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts