spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : बाइक से होम डिलीवरी करने जा रहे दो युवक गिरफ्तार,...

मोतिहारी : बाइक से होम डिलीवरी करने जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 40 बोतल विदेशी शराब ज़ब्त

-

Motihari | संवाददाता |

मोतिहारी। तेतरिया प्रखंड अंतर्गत गड़हिया बाजार थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि ये दोनों शराब की होम डिलीवरी करने जा रहे थे।

पुलिस ने प्रखंड के सिरोली-कोठिया-पुनास मुख्य पथ पर बाइक पर लदी शराब के साथ दोनों धंधेबाजों को दबोचा और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए गड़हिया बाजार थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआहा वृत्त गाँव निवासी विनोद कुमार और दुर्गेश गोस्वामी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर बाइक से शराब की खेप लेकर डिलीवरी देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरोली-कोठिया-पुनास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका। जब बाइक की तलाशी ली गयी, तो उस पर लदी 40 बोतल शराब मिली। पुलिस ने मौके से ही दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को ज़ब्त कर लिया है।

Motihari | Two smugglers arrested while trying to make home delivery on a bike, 40 bottles of liquor seized.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts