spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में टेम्पो से मछली के कैरेट में छुपाकर लायी जा रही...

मोतिहारी में टेम्पो से मछली के कैरेट में छुपाकर लायी जा रही नेपाली शराब ज़ब्त, एक गिरफ़्तार

-

Motihari| देश वाणी, संवाददाता |


नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मछली के कैरेट में छिपाकर लायी जा रही नेपाली शराब की बड़ी खेप ज़ब्त की। इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह शराब मछली रखने वाले थर्मोकॉल के बने डब्बे में छुपाकर रखा गया था। उसे समान ढोने वाले टेम्पो पर लादकर लायी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कुल 173.7 लीटर शराब ज़ब्त की गयी है।

सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से ढाका होते हुए मोतिहारी में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी। तस्कर नीले रंग के टेम्पो में मछली की खेप के साथ शराब छिपाकर ला रहा था। नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही कमला रोड पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया और संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

मछली की परत के नीचे छिपाई गई शराब

पहली नज़र में वाहन मछली से भरा हुआ दिखा। लेकिन जब कैरेट खोले गए तो पुलिस को अंदर छिपाई गई नेपाली शराब की बड़ी मात्रा मिली। तस्कर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियाँ दीं।

सप्लायर और रिसीवर की पहचान

पुलिस ने बताया कि शराब सप्लाइ नेटवर्क से जुड़े सप्लायर और रिसीवर की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

डीएसपी ने टीम की सराहना की

सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने कहा कि नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


Motihari | Nepali liquor hidden in fish crates seized from tempo by town Police, one arrested.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts