spot_img
Wednesday, June 3, 2026
HomeBreakingमोतिहारी: होली के दिन मुखिया के दरवाजे पर हिंसक झड़प, युवक की...

मोतिहारी: होली के दिन मुखिया के दरवाजे पर हिंसक झड़प, युवक की मौत, मुखिया समेत 13 गिरफ्तार

-

कल्याणपुर | पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर के बखरी में होली के दिन मुखिया के दरवाजे पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस हिंसक में एक 19 वर्षीय युवक चाकू से गंभीर घायल हो गया। जिसकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मुखिया सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक खोखा व लाइसेंसी बंदूक़ ज़ब्त की गयी है। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गयी है।

मुखिया के दरवाजे पर होली मिलन समारोह में हिंसा

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत की है, जहां मुखिया जगरनाथ राय के दरवाजे पर होली मिलन समारोह आयोजित था। बताया गया कि इस दौरान मुखिया जगरनाथ राय और पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र राय के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। झड़प के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई, लाठी-डंडे चले व फ़ायरिंग भी हुई।

मृतक राहुल कुमार, बखरी निवासी शिवपुजन राय का पुत्र था। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है और एक लाइसेंसी बंदूक ज़ब्त की गई है।

झड़प में चाकूबाजी, एक की मौत, तीन घायल

होली मिलन समारोह के दौरान दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया, जो हिंसक हो गया। इस दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। इसमें 19 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुखिया समेत 13 लोग गिरफ्तार

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं। इस मामले में बखरी पंचायत के मुखिया जगरनाथ राय, विश्वनाथ राय, सुनील राय समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts