spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के कोटवा निवासी एसएसबी जवान अभिषेक राज की संदिग्ध मौत, सिलीगुड़ी...

मोतिहारी के कोटवा निवासी एसएसबी जवान अभिषेक राज की संदिग्ध मौत, सिलीगुड़ी बस स्टैंड से मिला शव

-

Motihari | अनिल कुमार|

सिलीगुड़ी। बिहार के पूर्वी चम्पारण  जिले के कोटवा के बड़हरवा कला, गैरा निवासी एसएसबी जवान अभिषेक राज की सिलिगुड़ी में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है।  वे कोटवा स्थित असर्फी कुँवर रामरतन राय कॉलेज के प्रधान लिपिक हरिशंकर झा ( “झा सर” के नाम से प्रसिद्ध ) के एकलौते पुत्र थे। 

परिजन का कहना है कि अभिषेक राज का साथी जवानों से झगड़ा हुआ था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

अभिंषेक की हाल ही में शादी हुई थी। उनकी मौत की खबर से परिवार में दुखों पहाड़ टूट पड़ा है। कोटवा व उनके गॉंव में शोक फैल गया है।

सिलीगुड़ी में मिला जवान का शव, क्षेत्र में सनसनी-

सिलीगुड़ी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा निवासी 69वीं बटालियन के एसएसबी जवान अभिषेक राज का शव मंगलवार सुबह सिलीगुड़ी के एसएनटी बस स्टैंड परिसर से बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयीहै।

टैंपो चालकों ने सुबह 5 बजे देखा शव, जांच जारी-

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तड़के लगभग पांच बजे कुछ लोगों ने एसएनटी बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसके हाथ और पैर में पट्टियाँ बंधी हुई थीं। तुरंत इसकी सूचना प्रधान नगर थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक राज की पोस्टिंग इस समय सिक्किम के पोक्यांग क्षेत्र में थी। वे SSB 69th Battalion के जवान थे। लेकिन सुबह होते-होते उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।

परिवार में मचा कोहराम, कुछ जवानों से विवाद का आरोप

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक राज का सहकर्मी जवानों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इस विवाद और उसकी मौजूदा घटना से किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
परिवार इस हादसे के बाद सदमे में है। हाल ही में अभिषेक की शादी हुई थी, जिससे यह दुख और गहरा हो गया है। कोटवा और आसपास के गांवों में मातम का माहौल है।

Motihari Suspicious death of SSB jawan Abhishek Raj, a resident of Kotwa, Motihari; body found at Siliguri bus stand.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts