spot_img
Friday, January 23, 2026
HomeबिहारमोतिहारीSSB ने नाबालिग लड़की को बचाया, मो. शाहीद सहित 4 मानव तस्कर...

SSB ने नाबालिग लड़की को बचाया, मो. शाहीद सहित 4 मानव तस्कर रक्सौल में गिरफ्तार

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार |

इंटरनेट मीडिया पर फँसाया गया था लड़की को, सीमा पर बड़ी कार्रवाई-

भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल में रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक अहम अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल से भारत लायी जा रही एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध हालात में रोककर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। साथ ही चार मानव तस्करों को हिरासत में लिया गया।


शादी का झांसा देकर ले गए थे नेपाल-

पूछताछ और परामर्श (काउंसलिंग) के बाद पूरी सच्चाई सामने आई। पता चला कि पीड़िता उत्तर बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है जबकि गिरफ्तार चारों युवक पटना निवासी हैं।

मुख्य अभियुक्त मोहम्मद शाहिद अंसारी ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती की और शादी का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह तीन गुर्गों– मोहम्मद साहिल अंसारी, गोलू अंसारी और सुभान अंसारी के साथ लड़की को नेपाल के काठमांडू ले गया। सभी वहां करीब आठ दिन तक किराए के घर में रहे।

भारत लौटने के समय पकड़े गए अभियुक्त-

पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाकर शाहिद भारत लौट रहा था और पटना में शादी करने का कह रहा था। इसी बीच, रक्सौल स्थित मैत्री ब्रिज के पास इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में मानव तस्करी रोधी इकाई ने चारों युवकों और लड़की को रोक लिया।

पहले से दर्ज थी अपहरण की FIR-

जांच में खुलासा हुआ कि लड़की के परिजन पहले ही बेलसंड थाना (सीतामढ़ी) में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करा चुके थे। इस पुष्टि के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गयी।

टीम का योगदान-

इस अभियान में इंस्पेक्टर विकास कुमार, हवलदार अरविंद द्विवेदी, महिला सिपाही नीतू कुमारी, राजन कुमारी, कविता कुमारी और झिल्ली साहू शामिल थे। वहीं, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी व राजगुप्त और स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह व साबरा खातून ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरोह का पर्दाफाश-

इस कार्रवाई से न केवल एक नाबालिग को तस्करों से मुक्त कराया गया बल्कि इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग कर लड़कियों को फंसाने वाले एक संगठित गिरोह की साजिश भी उजागर हुई।

Motihari | Raxaul| SSB rescues minor girl, four human traffickers including Md. Shahid arrested in Raxaul.

Related articles

Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22
Video thumbnail
17 January 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया| भारत-नेपाल सीमा पर, एसएसबी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटीशियन ट्रेनिंग, PBSHABD,15 January
01:46

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts