spot_img
Sunday, October 26, 2025
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में हमले से मचा हड़कंप,...

रक्सौल में तेंदुए का आतंक: दो गांवों में हमले से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार |

रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में बीते पंद्रह दिनों से तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। गुरुवार देर रात हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। दोनों घटनाओं में क्रमश: भेड़िहरवा गॉंव के नगेन्द्र सहनी व बेलासपुर के शेख जब्बार को उक्त तेंदुए ने घायल कर दिया।



भेरिहरवा गांव में पहला हमला – शख्स गंभीर रूप से घायल

भेरिहरवा गांव में तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। स्थानीय निवासी नागेंद्र सहनी जब अपने गोशाला में सो रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर धावा बोल दिया।


धरमिनिया रेलवे स्टेशन के पास दूसरी वारदात-

दूसरी घटना बेलासपुर गांव की ओर धरमिनिया रेलवे स्टेशन इलाके में घटी। यहां पर शेख जब्बार तेंदुए की चपेट में आकर घायल हो गये।


घायल दोनों ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से रामगढ़वा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति स्थिर है और इलाज जारी है।


वन विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुए को पिछले कुछ दिनों से धरमिनिया रेलवे हॉल्ट और मुरला सरेह इलाके में देखे जाने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके अब तक उनकी ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय पुलिस ने भी विभाग को अलर्ट किया, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक कोई टीम नहीं भेजी गई।


रात में बाहर निकलने से डर रहे लोग

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल गहराता जा रहा है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र में शांति बहाल की जाए।


किसी बड़ी अनहोनी की आशंका-

लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो किसी गंभीर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


फोटो विवरण: तेंदुए के हमले में घायल हुए नागेंद्र सहनी।


Sources

Related articles

Video thumbnail
पटना सिटी में छठ की शुरुआत, घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, PB SHABD, 25 October 2025
00:09
Video thumbnail
नालंदा के सोहसराय में अवैध आग्नेयास्त्र और उपकरण जब्त, दो गिरफ्तार, PB SHABD, 24 October 2025
00:45
Video thumbnail
मुंगेर। सम्राट चौधरी ने कहा- “सबसे अधिक नौकरियां देने वाला राज्य बिहार" PB SHABD, 23 October 2025
01:26
Video thumbnail
भारत सरकार ने नेपाल को दी 81 स्कूल बसें, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को सहायता, PB SHABD, 22 October 2025
00:59
Video thumbnail
47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल मुख्यालय में जवानों और परिजनों साथ मनी दीपावली
00:31
Video thumbnail
देखिये, यात्री Railway Minister Ashwini Vaishnaw को कैसे दिल से Thanks दे रहा, Delhi, October 21,
03:58
Video thumbnail
PB SHABD, 21 October 2025
00:35
Video thumbnail
बेगूसराय में मीनी गन फैक्ट्री, एसपी मनीष, PBSHABD, 21 October 2025
02:00
Video thumbnail
बेगूसराय में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ , 3 गिरफ्तार, PB SHABD, 21 October 2025
02:50
Video thumbnail
राबड़ी देवी के आवास पर 'मधुबन' के टिकट से वंचित नेता का कुर्ता फाड़ हंगामा, PB SHABD,19 October 2025
01:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts