spot_img
Tuesday, June 16, 2026
HomeBreakingIndo-Nepal मैत्री पुल के नीचे खिलौना समझ बच्चे हाथ में लेकर घूम...

Indo-Nepal मैत्री पुल के नीचे खिलौना समझ बच्चे हाथ में लेकर घूम रे थे हैंड ग्रेनेड, मची अफरी- तफरी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

-

रक्सौल | अनिल कुमार|
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी के किनारे एक हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह ग्रेनेड नदी में नहा रहे बच्चों को मिला, जो उसे खिलौना समझकर हाथ में लेकर घूम रहे थे।

बच्चे की पहचान प्रेम नगर वार्ड संख्या 7 निवासी शंकर के रूप में हुई है। उसी समय पुल पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की नजर उन पर पड़ी। जवानों ने तुरंत ग्रेनेड को बच्चों से लेकर सुरक्षित कब्जे में ले लिया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची टीमें, इलाके की घेराबंदी

सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गयी, जो यह जांच कर रही है कि कहीं और विस्फोटक तो नहीं छिपाए गए।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आम लोगों की आवाजाही बंद

घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मैत्री पुल के पास किसी भी आम नागरिक के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह हैंड ग्रेनेड आया कहां से? क्या यह आतंकी साजिश, तस्करी या किसी ओर खतरे से जुड़ा है? सुरक्षा एजेंसियां हर कोण से जांच में जुटी हैं।

बम निरोधक दस्ता गया से पहुंचा रक्सौल

हैंड ग्रेनेड की सूचना मिलते ही गया से बम निरोधक दस्ता रक्सौल भेजा गया। टीम ने मैत्री पुल के पास अन्य ग्रेनेड की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान डॉग स्क्वॉड के खोजी कुत्ते केरो और कोको की भी मदद ली जा रही है।

फिलहाल एसएसबी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है क्योंकि मैत्री पुल पर लगातार सुरक्षा ड्यूटी के बावजूद ग्रेनेड का मिलना चिंताजनक है।

दहशत में स्थानीय लोग, जांच जारी

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि यह ग्रेनेड यहां कैसे और किस उद्देश्य से लाया गया। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ता पूरी तरह से इलाके की जांच में जुटा था और वरिष्ठ अधिकारी रक्सौल पहुंच रहे हैं।

📷 फोटो/वीडियो:

  • बम निरोधक दस्ता मैत्री पुल के पास
  • ग्रेनेड मिलने के बाद अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Motihari | Raxaul| Hand Grenade Found Under Maitri Bridge Creates Panic, Security Agencies on High Alert. Hand Grenade Mistaken as Toy by Children Under Indo-Nepal Maitri Bridge, Creates Chaos

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts