HomeNationalरक्सौल में धूमधाम से मनी ईद, ईदगाहों में उमड़ी भीड़

रक्सौल में धूमधाम से मनी ईद, ईदगाहों में उमड़ी भीड़

भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व

रक्सौल। अनिल कुमार। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में जुटने लगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धा भाव से ईद की नमाज अदा की और अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी।

ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़

ईदगाह और शहर की विभिन्न मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी मस्जिद, इस्लामपुर मस्जिद, परेउवा मस्जिद, अहिरवाटोला मस्जिद, लक्ष्मीपुर मस्जिद और ब्लॉक रोड मस्जिद में नमाज अदा करने वालों का तांता लगा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

बाजारों में रही रौनक, मेले जैसा माहौल

ईदगाह के आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह था। बाजारों में भी चहल-पहल रही, मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।

प्रशासन ने किया कड़े सुरक्षा इंतजाम

प्रशासन ने भी ईद के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई।

भाईचारे और सौहार्द्र का दिया संदेश

सीमावर्ती क्षेत्र में सौहार्द्रपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार संपन्न हुआ। लोगों ने इसे भाईचारे और एकता का संदेश देने वाला पर्व बताया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular